वसु मित्र सत्यार्थी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 3सी 162 निवासी श्री अनिल मेंहदीरत्ता को कुछ समय पहले उनकी गाड़ी के नीचे बैठे भूरे रंग के कुत्ते ने हमला कर पैरों की उंगलियों को बुरी तरह जख्मी कर दिया है।
फिलहाल श्री अनिल जी का फॉर्टिस हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
3सी 162 के ही निवासी श्री नीरज कालरा ने जब कुत्ते को डंडे से भगाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया पर उनका बचाव हो गया।
बताया गया है कि यह कुत्ता भूरे रंग का है और शरीर पर खुजली के भी निशान हैं। मैने घटना स्थल और आसपास जाकर कुत्ते को ढूंढने की कोशिश की ताकि उसकी फोटो भी शेयर कर सकूं पर कुत्ता नहीं मिला
कृपया सावधान रहें, कार में बेठने से पहले सुनिश्चित कर लें कहीं यह कुत्ता छुप कर आपकी कार के नीचे तो नहीं बेठा है। बच्चों को अकेला सड़क या पार्क में न जाने दें.
