????????????
दिल्ली ,जनतंत्र टुडे/ दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के लाॅन न.1 शिवा टेंट एंड डेकोरेटर जापानी पार्क में श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 में आज हरमहेन्द्र सिंह रोमी, मीनू शर्मा, मांगेराम अत्री, संगीता राठौर, महेश शर्मा व कन्हैया मित्तल द्वारा गए भजनों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध। कन्हैया मित्तल व अन्य भजन गायक जैसे ही स्टेज पर आए जोरदार तालियों से उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। आज की श्री श्याम संकीर्तन नाम सांस्कृतिक संध्या मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल के नाम रही। श्री श्याम संकीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की थी। श्री खाटू वाले श्याम बाबा के भव्य दरबार में मत्था टेककर पूजा अर्चना करते हुए सभी के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 में अपनी प्रस्तुति देने आए मुख्य कलाकार के रूप में कन्हैया मित्तल ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध गीत सेठो के सेठ खाटू नरेश…… तेरे दर पर आना रोज……. मैंने अच्छा लगा… तुनें कर दी मोज…… मैंने अच्छा लगे से….. तेरी भक्ति से चढ़ गया सरुर बालाजी……. व लेने आजा रिंग्स के मोड पे…… गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। समिति चेयरमैन हरीश शर्मा व सदस्यों ने कन्हैया मित्तल को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, अध्यक्ष कंट्रोल बोर्ड राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
चेयरमैन हरीश शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन एक धार्मिक व देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के साथ साथ भगवान श्री श्याम के प्रति भक्ति व्यक्त करने का एक तरीका है। श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन एक अनूठा अनुभव है।
यह न केवल भगवान श्याम के प्रति भक्ति व्यक्त करने का एक तरीका है, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को भी बढ़ावा देता है। यह कार्यक्रम भक्तों को एक साथ लाता है व उन्हें देश के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए भी प्रेरित करता है। आज श्याम बाबा को खुशबूदार फूलों से सजाया गया है, लाल, पीले, नीले व केसरिया रंग के फूलों से सजे बाबा श्याम भक्तों के मन को खूब पसंद आ रहे थे। आज बाबा को विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग भी लगाया गया है। फूलों से सजे बाबा श्याम भक्तों को खूब पसंद आ रहे है। भक्त भी बाबा श्याम के दर्शन कर अपने कष्टों का निवारण मांग रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोग विभिन्न जगहों से हमारी जन्माष्टमी को देखने के लिए आ रहे है।
श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के प्रेसिडेंट अमित गोयल ने बताया कि अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 के पांचवे दिन साध्वी पूर्णिमा दीदी के भजनों की प्रस्तुति, इसके साथ ही पूजा आनंद, नरेश नरसी व ज्ञानेन्द्र ज्ञानी की प्रस्तुति तथा अंतिम दिन कवि सम्मेलन व सिंगर गजेन्द्र फोगाट द्वारा कल्चर प्रोग्राम सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें खाने के लगभग कई स्टॉल भी लगाए गए है।
