
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16 ए फरीदाबाद में मंगलवार को हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली प्रथम वर्ष की छात्राओं को शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया ।महाविद्यालय के इक्को क्लब की ओर से सभी छात्राओं को पौधे वितरित किए गए तथा पौधा रोपण के साथ उनका संरक्षण करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।
कार्यक्रम की मुख्या अतिथि व गुरुग्राम सेक्टर – 51 महिला थाना एसएचओ, नेहा राठी ने शिरकत की । नेहा राठी महाविद्यालय की पूर्व छात्रा भी हैं , उन्होंने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए । उन्होंने कहा कि काॅलेजलाइफ को आजादी न मानकर संघर्ष का दौर माने, जो विद्यार्थी इन वर्षाें में मेहनतकरता है, वह जीवन भर सुखी रहता है, ओर जो समय बर्बाद करता है, उसे जिंदगी मेंसंघर्ष से गुजरना पड़ता है । प्राचार्याडॉ. सुनिधि ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षा वह आधार है, जो न केवल आपके भविष्य को उज्जवल बनाता है, बल्कि समाज को भी सशक्त करती है।

आप सभी से अपेक्षा है कि आप न केवलपढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करें, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बनें। उन्होंनेछात्राओं को महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने तथा शिक्षा के साथ अन्यगीतिविधियों में बढचढ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया । प्रवेश सत्र परआयोजित इस परिचय सम्म्लेन में छात्राओं को महाविद्यालय में आयोजित होने वालीसभी गतिविधियों तथा योजनाओं से अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक नीलम रानी ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार प्रकट किया।इसअवसर पर प्राध्यापिका नेहा विज ने बीबीए की छात्राओं के साथ कॉलेज लाइफ एवं तनाव से मुक्ति विषय पर एक नाटक का मंचन किया तथा छात्राओं ने हरियाणवी गानों पर नृत्य प्रस्तुति दी। संगीत विभाग की छात्राओं ने भजन व गानों की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया । इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका, बलवीर सिंह दहिया, नीलम रानी,डा़ विजया श्रीधर, डा. पारूल राना, शालिनी खुराना सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।




