डीसी जितेन्द्र यादव परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जिलाधीश कम् उपायुक्त व यूपीएससी परीक्षा के जिला कंट्रोलर जितेंद्र यादव ने कहा कि आज रविवार को आयोजित यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस प्रीलीमीनरी परीक्षाओं के लिए किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की गई। परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई। परीक्षा केंद्रो में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते थे। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रो के अन्दर जाने पर यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी रही। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा की परीक्षा निर्बाध रूप से सम्पन्न हुई। यूपीएससी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, ट्राजिंट आफिसर व परीक्षा केंद्रो के अधीक्षकों और सुपरवाइजर ने बेहतर परीक्षा संचालन किया। आपकों बता दें डीसी जितेन्द्र यादव ने शुक्रवार को सेक्टर-12 के कैन्वैंशन हाल में फरीदाबाद में होने वाली यूपीएससी की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों और अन्य ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को टिप्स दिए थे। उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस प्रीलीमीनरी लिखित परीक्षाओं के लिए 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 20942 परीक्षार्थियों की प्रति शिफ्ट परीक्षा देने की सुचारू व्यवस्था की गई थी। उपायुक्त जितेंद्र यादव इस संबंध में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, ट्रांसिट अफसर और निरीक्षण अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा था कि परीक्षाओं के आयोजन संबंधी सभी प्रबंधो के लिए सभी अधिकारी अपने कार्य दायित्व से जुड़े दायित्वों के बारे में यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार पूरी तरह जानकारी हासिल कर लें। उन्होंने सभी अधिकारियो को कहा कि वे भी अपने दायित्व बारे जानकारी हासिल कर व व्यवस्थित रूप से परीक्षाओं की योजना बनाकर उसके सही क्रियान्वयन करें। उन्होंने ट्रांजिट आफिसर को सेंसिटिव मटेरियल लाने व ले जाने की यूपीएससी हिदायतो की पूर्ण जानकारी लेने को भी कहा था। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि परीक्षाओं से सम्बंधित अधिकारियो से अपने वाहन चालक को निर्देश देने बारे कहा कि वे अपने वाहन चालकों को निर्देश दें कि उनके वाहन पूरी तरह वर्किंग कंडीशन में हो ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि वाहन चालक पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित रूट पर ही गाड़ी चलाएं। उन्होंने ट्रांजिट आफिसर को सेंसेटिव मेटेरियल लाने व ले जाने के लिए प्रातः 7:00 बजे जिला खजाना कार्यालय फरीदाबाद में पहुंचने तथा अपने साथ विभाग के एक कर्मचारी की मदद के साथ अपने दायित्व को पूरा करने बारे भी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए थे । उन्होंने कहा था कि यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों की पालना करना सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है, और इस संबंध में किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरतें क्योंकि ऐसा करने वाले व दोषी पाए जाने वाला व्यक्ति इसके लिए खुद जिम्मेवार होगा। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे,जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है। उसको केंद्र में अंदर जाने ना दें। परीक्षा शुरू होने से एक घण्टा पहले परीक्षा केंद्र का गेट खुलवाएं और दस मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाए। जिसके बाद किसी भी विद्यार्थी को अंदर जाने की अनुमति नही दी गई । यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार परीक्षार्थी अपना ई-एडमिट कार्ड की वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेनकार्ड या भारत सरकार द्वारा मान्य कोई भी दस्तावेज जिस पर उनकी फोटो हो साथ लाने दिया गया । यदि स्कूलों के अन्दर वाल पेंटिंग या ब्लैक बार्ड आदि पर ऐसी सामग्री लिखी गई या पेंटिंग की गई है तो उस पर कागज चस्पा किया गया।यूपीएससी द्वारा जिला फरीदाबाद में ली जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए आज 5 जून 2022 को 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षा की गारिमा, पवित्रता तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रवार मैजिस्ट्रेट और ट्रासिट आफिसर और लोकल इसंपैक्टिग आफिसर्स नियुक्त किए गए थे। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का परीक्षा के दौरान निरीक्षण करेंगे। जबकि ट्रांजिट आफिसर परीक्षा के दौरान संबंधित परीक्षा केंद्र में सेंसिटिव मेटेरियल को जिला खजाना अधिकारी से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत जिला खजाना कार्यालय, फरीदाबाद में संबंधित नोडल अधिकारी को पहुंचाए गए। जिला फरीदाबाद में होने वाली सिविल सर्विसेज प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन 2022 की लिखित परीक्षा के संचालन के लिए नगराधीश कार्यालय, फरीदाबाद रूम नंबर 215 में एक कंट्रोल रूम बनाया गया था। कंट्रोल रूम से दूरभाष नंबर 01292227934 पर संपर्क किया जा सकता था। कंट्रोल रूम पर अधिकारियों व कर्मचारियों की परीक्षा की समाप्ति तक ड्यूटी लगाई गई थी। कुंदन लाल, उप-अधीक्षक (8586961951) उपायुक्त कार्यालय, फरीदाबाद को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी बनाया गया था। होरी लाल, सहायक (7678689944) उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद, जितेंद्र, लिपिक (8689096096) नगराधीश कार्यालय फरीदाबाद, कुमारी प्रियंका, नगराधीश कार्यालय फरीदाबाद, कुमारी प्रियंका नगराधीश कार्यालय फरीदाबाद को निर्देश दिए गए थे कि 05.06.2022 को प्रातः 6:00 अपने कार्यालय स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार डॉ दीपेन्द्र चौहान ने परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए यूपीएससी की हिदायतों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी अधिकारियों को दी गई थी । परीक्षा के दौरान एमसीएफ कमीशनर यशपाल, एडीसी डाक्टर मोहम्मद इमजान रजा, सीईओ जिला परिषद सतेन्द्र दुहन, एसडीएम कम नोडल अधिकारी पंकज सेतिया, सीटीएम नसीब कुमार, तसीलदार नेहा सहारन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
