जनपथ, जनतंत्र टुडे
नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद की छात्राओं ने तीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर हरियाणा और तेलंगाना की संस्कृति का भव्य और अनूठा अतुलनीय भारत का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह, संस्कृति मंत्री जी कृष्ण रेड्डी, स्टेट पार्लियामेंट्री मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवम स्टेट होम अफेयर्स मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति में विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा, अंजना मनचंदा, अध्यापिका हेमलता, मनीषा, कविता और शीतल सहित 29 छात्राएं इस कार्यक्रम ने सी सी आर टी के निर्देश पर उपस्थित रहे। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि संगीत अध्यापिका हेमलता और छात्राओं ने तेलगु भाषा में तेलंगाना फॉर्मेशन दिवस के उपलक्ष्य में जय तेलंगाना, जय जय तेलंगाना सामूहिक गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की छात्राओं ने तेलंगाना नृत्य बोनालू और कोल्यत्तम की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अपने देश की संस्कृति और कला के प्रचार और प्रसार एवम स्वतंत्रता प्राप्त करने में जिन योद्धाओं ने पराक्रम दिखाया उन्हें स्मरण और कृतज्ञता अर्पित करने के लिए स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सी सी आर टी निदेशक ने विद्यालय के सभी बच्चों और स्टाफ का अभिनंदन कर स्वागत भी किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
