अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), SDGs क्लब, डिजिटल कंटेंट विकास एवं प्रबंधन केंद्र तथा कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से, स्मार्ट टीचिंग, स्मार्ट टूल्स उच्च शिक्षा में डिजिटल उत्कृष्टता हेतु ए आई का उपयोग विषय पर 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन 26 मई से 30 मई, 2025 तक हाइब्रिड मोड में किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता और महासचिव श्री दिनेश गुप्ता के कुशल मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया। संरक्षक व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस प्रकार के अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया, जिससे शिक्षक नवीनतम तकनीकी रुझानों से अवगत रह सकें।
एफ डी पी में शिक्षकों को गूगल ऐप्स, माइक्रो सॉफ्ट ऐप्स, कैनवा, ए आई उपकरणों और ऑटोमेशन टूल्स के माध्यम से डिजिटल दक्षता प्राप्त करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन सुश्री भारती सिंघल, सुश्री निशा, सुश्री राखी और सुश्री शिल्पा द्वारा किया गया। आयोजन समिति में संयोजक डॉ. इनायत चौधरी, समन्वयक डॉ. के.एल. कौशिक, आयोजन सचिव डॉ. विनीत नागपाल और संयुक्त सचिव सुश्री मोहिनी वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराया।
इस एफ डी पी में कुल 42 शिक्षकों ने भाग लिया और स्मार्ट टूल्स का प्रयोग कर अपनी शिक्षण क्षमताओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। “शिक्षण की कला, खोज में सहायक बनने की कला है” – मार्क वैनडोरेन के इस कथन को यह एफ डी पी साकार करते हुए शिक्षकों को नवाचार अपनाने और स्मार्ट शिक्षण की ओर प्रेरित करने में सफल रहा।
