नई दिल्ली,जनतंत्र टुडे/ यदि आप में समाज व देष के प्रति सदैव कुछ अच्छा करने का बुलंद हौसला है व आप पूरी क्षमता के साथ अपने उस लक्ष्य को पाने के लिए दिन रात एक करने में जुटे रहते हैं तो यकीनन भगवान भी आपके इस नेक सपने को सच करने में कोई कमी नहीं करते हैं। दिल्ली के युवा शिक्षाविद व सोशल एक्टिविस्ट है, जो पूरी तन्मयता के साथ शिक्षा जगत में तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ही रहे हैं साथ ही समाज व देश के प्रति भी पूरे जोशो जुनून के साथ काम करते हुए बेस्ट परफॉरमेंस देकर अपने चाहने वालों के दिलों में राज कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे है, शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी व सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाने वाले पश्चिमी दिल्ली स्थित ओ.के. मॉडल स्कूल मोहन गार्डन के मैनेजर एवं युवा शिक्षाविद डॉ. रवि कुमार की जिनको शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टोक्यो जापान में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर युवा शिक्षाविद डॉ. रवि कुमार ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर जब मुझे इस सम्मान से नवाजा गया है तो में अपने दिल ही गहराई से सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत यात्रा का एक महत्वपूर्ण मोड़ है और इसके पीछे मेरे परिवार, मित्रों व गुरुजनों की प्ररेणा व समर्थन की भूमिका अत्यधिक रही है। मैं अपने परिवार का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिनके निरंतर प्यार व समर्थन ने मुझे हर कठिनाई का सामना करने की शक्ति दी। मेरे माता पिता की शिक्षाओं व उनके द्वारा प्रदान की गई मूल्यों ने मुझे हमेशा सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि केवल मेरी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह उन सभी का सम्मान भी है, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के लायक समझा। मैं आशा करता हूं कि भविष्य में भी मैं अपने कार्य व योगदान के माध्यम से आपके विश्वास व समर्थन को सार्थक सिद्ध कर सकूं।
इसके लिए में आयोजन टीम का और विशेषकर अपने सभी शुभचिंतकों, चाहने वालों, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों, टीचर्स व अभिभावकों का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं, जिनकी बदौलत ही ओ.के. माॅडल स्कूल निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ पा रहा है।
