फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ और डी ए वी पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाली मिल्क प्लांट रोड दलदल का आकार लेती जा रही है। बारिश के दिनों में इस सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। आये दिन कोई न कोई बड़ा वाहन यहां फंस जाता है। जिसके कारण स्कूल, कॉलेज के बच्चों से लेकर आम लोगों को भी भारी मुसीबत का सामना पड़ रहा है। परीक्षाओं के और कॉलेज में नए दाखिलों की प्रक्रिया के चलते नए विद्यार्थियों को अनेक कठिनाइयों का प्रतिदिन सामना करना पड़ रहा है। बल्लभगढ़ की मेंन मार्केट तक जाने वाली यह लंबी सड़क है।
इसी रोड पर एवं इसके आस पास ही 5,6 स्कूल और कॉलेज हैं जिसमें हजारों बच्चे प्रतिदिन आते है ऐसे में क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे की इंतजार कर रहा है। स्कूल बस एवं अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही भी अत्यधिक रहती है। लगभग पांच छह महीने पहले यह सड़क सीवर पाइपलाइन के कारण खोदी गई थी परंतु बाद में इसे ठीक नहीं किया। प्रशासन में अनेकों बार इस विषय पर में अपील की जा चुकी है पर प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।
