फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के इतिहास विभाग के इंटैक यंग हेरिटेज क्लब द्वारा विद्यार्थियों को दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण पर ले जाया गया। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते इस भ्रमण में महाविद्यालय के बी.ए. के इतिहास विषय के अनेक छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य
डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता ने बताया कि प्राचीन समय की धरोहरों को संजोकर रखने और इन स्मारकों और पुरातत्व स्थलों, पूर्वजों की दी हुई इस अनमोल विरासत के महत्त्व को विद्यार्थी समझ सके उसके लिए ये शैक्षणिक भ्रमण अति आवश्यक है। प्राचार्य डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण का मूल उद्देश्य यही है कि अपनी धरोहर
को सुरक्षित रखने हेतु ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के भ्रमण द्वारा इनके संरक्षणके प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाई जा सके। इतिहास विभागाध्यक्ष व ट्रिप के संयोजक डॉ० जयपाल सिंह ने सभी छात्र- छात्राओं को इंटैक क्लब की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण आवश्यक बताया और बताया
कि अग्रवाल कॉलेज के इंटैक क्लब में अनेक छात्राएँ हैं, जो भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिए हुए हैं और महाविद्यालय का यह क्लब वर्ष 2009 से निरंतर विभिन्न प्रतियोगिताओं व शैक्षणिक भ्रमण द्वारा युवा पीढ़ी को भारत की ऐतिहासिक विरासतों व भारत के गौरवमयी इतिहास, सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान करा रहा है। इस अवसर पर छात्राओं ने ऐतिहासिक विरासत हुमायूं का मकबरा, प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रीय रेल संग्रहालय और कुतुबमीनार व विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों को देखा और इनके संरक्षण के प्रति जागरुक हुए। इस शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय प्राध्यापक सुश्री उदिता, डॉ० सुप्रिया ढांडा, श्री लवकेश और नॉन टीचिंग स्टाफ से श्री संदीप विद्यार्थियों के साथ गए।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
