फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ छात्राओं का शैक्षणिक प्रदर्शन भविष्य की सफलता के लिए एक मजबूत आधार को दर्शाता है, जो समर्पित शिक्षकों और प्रेरित शिक्षार्थियों द्वारा संचालित है। मौजूदा चुनौतियों का समाधान करके और ताकत का लाभ उठाकर, संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता को और बढ़ा सकता है और छात्राओं को उनके शैक्षणिक और पेशेवर भविष्य के लिए आवश्यक कौशल से लैस कर सकता है।
छात्राओं की शैक्षणिक उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए, कला विभाग ने 05 मई 2025 को बीए एवं एमए की छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में, मानविकी विभाग की विभिन्न धाराओं के लिए पहले तीन कॉलेज टॉपर्स को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दिए गए।
एमडीईएस के अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. मंजू दुआ ने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। समारोह में कुल 34 प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार वितरित किए गए।
इसके साथ ही युवा महोत्सव की तैयारी में जुटे टीम इंचार्ज को डॉ आनंद महता एवं प्राचार्या द्वारा पुरस्कृत किया गया।
संस्कृत नाटक:- डॉ मिथलेश अग्रवाल एवं श्रीमती विनीता वर्मा
ऑवर ऑल इंचार्ज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए:- डॉ मधू सिंह एवं डॉ राजेश खत्री
इंग्लिश (लिटरेरी इवेंट्स):- डॉ बबीता शर्मा
हिंदी (लिटरेरी इवेंट्स):- डॉ पूजा त्यागी
नृत्य प्रस्तुति:- श्रीमती रेखा बरक एवं डॉ नीतू शर्मा
फाइन आर्ट्स:- श्रीमती सोनी वर्मा एवं श्रीमती अपर्णा शर्मा
संगीत वादन एवं गायन:- श्रीमती कविता सैनी एवं श्रीमती अंजना
शारीरिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं श्रीमती संगीता अदलखा एवं श्रीमती किरण खटाना को उनकी वर्ष भर की मेहनत के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं
प्रबंधक सदस्यों श्रीमती भावना एवं श्रीमान लक्ष्मण कों भी उनके अथक प्रयासों के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
प्राचार्या ने सभी के कार्यों की सराहना की एवं महाविद्यालय में उनकी महत्ता को प्रदर्शित कर सभी को बधाई दी।
