
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के बीबीए विभाग के छात्रों ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर वृंदावन और बरसाना की आध्यात्मिक यात्रा की। इस दौरान छात्रों ने बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और लाडली जी महाराज जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन किए और विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।
यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था से परिपूर्ण रही, बल्कि छात्रों के लिए भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से समझने का अवसर भी प्रदान किया। छात्रों ने भक्ति और शांति के वातावरण में समय बिताया और अपनी आस्था को और मजबूत किया।
कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने छात्रों को इस पवित्र यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
इस सफल यात्रा का संचालन फैकल्टी सदस्य डॉ. सुरभि, श्रीमति तनुजा और श्री नेत्रपाल सैन द्वारा सुचारू रूप से किया गया।






