फरीदाबाद ,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में सतत विकास लक्ष्य क्लब का उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में इस तरह की गतिविधियां समय-समय पर आयोजित होती रहती हैं। क्लब को सितंबर, 2015 में संयुक्त राष्ट्र के 17 लक्ष्यों पर निर्धारित किया गया है। इन 17 लक्ष्यों में से महाविद्यालय ने 4 लक्ष्यों को अपनाया है जो इस प्रकार है: स्वास्थ्य और कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता और सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा। इन चार लक्ष्यों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों के 120 स्वयंसेवकों के साथ 8 समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। डॉ. मनोज शुक्ला क्लब के संयोजक हैं, जिनके निर्देशन में उद्घाटन समारोह का
आयोजन हुआ। इसमें सभी समन्वयकों और छात्र स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. चक्रवर्ती और प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता रहे। समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। डॉ. इनायत चौधरी ने मंच का संचालन किया और उन्होंने इस क्लब के महत्वता और आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा विस्तृत प्रस्तुति दी गई। उन्होंने छात्रों को सतत विकास के अर्थ और इसकी आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंन क्लब के विकास और मिशन के प्रमुख मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। उसके बाद प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत ने भी छात्रों को संबोधित किया और बताया कि लक्ष्य मापने योग्य, विशिष्ट, प्राप्त करने योग्य और समयबद्ध होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को उत्साहपूर्वक क्लब में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस क्लब के उज्ज्वल परिणाम के लिए भी शुभकामनाएं दीं। समन्वयक श्री सुभाष ने भी अपने लक्ष्य सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के बारे में जानकारी दी और छात्रों को
निर्देशित किया कि किस तरह वे अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
