
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आलमपुर गांव स्थित ब्लू बर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ब्लू बर्ड क्रिकेट कप (सेशन-1) के खेले गए मुकाबले में करलेशियन और बीबीएससी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर करलेशियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। करलेशियन की पारी राहुल शर्मा ने 41 रन (23 गेंदों, 5 चौके, 2 छक्के) जयराहुल ने 44 रन (32 गेंदों, 3 चौके, 3 छक्के), बीबीएससी के लिए शैंकी धिमान ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि शुभम जोशी ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बीबीएससी की पारी मनन दत्ता ने शानदार शतक जड़ते हुए 101 रन (43 गेंदों, 9 चौके, 9 छक्के) बनाए। रोहित रावत ने 34 रन (20 गेंदों, 3 चौके, 1 छक्का) जोड़े। करलेशियन की ओर से राहुल शर्मा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया, 4 ओवर में 3 अहम विकेट लेकर बीबीएससी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आखिरकार, करलेशियन ने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
ब्लू बर्ड क्रिकेट कप (सेशन-1) के आयोजक ध्रुव दत्ता ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार देते हुए कहा कि जैसे रोमांचक मैच की कल्पना दर्शक कर रहे थे मैच वैसा ही रहा और मैच के आखिरी ओवर में सभी की सांसे थमी की थमी रही लेकिन जीत करलेशियन की हुई।






