फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मानव रचना कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में होंडा कार और टीसीएस ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लिए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला मारुति सुजुकी और होंडा कार के बीच हुआ। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टीसीएस और एमआरइआइ के बीच खेला गया ।
होंडा कार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 303 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए नरेंद्र ने 71 और कपिल राणा ने 53 रन बनाए। प्रशांत शर्मा ने 53 रन की पारी खेली। मारुति सुजुकी ओर से गेंदबाजी करते हुए मनोज और विधुर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मारुति सुजुकी ने 205 रन ही बनाए। बल्लेबाजी करते हुए रुबेल ने 45 और प्रदीप ने 30 रन बनाए। होंडा कार की ओर से गेंदबाजी करते हुए कमलेश सैनी और प्रदीप रावत ने तीन-तीन विकेट लिए। विजेता टीम के कपिल राणा को मैन आफ द मैच दिया गया। मानव रचना विश्वविद्यालय के खेल निदेशक सरकार तलवार ने कपिल को मैन आफ द मैच दिया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टीसीएस और एमआरइआइ के बीच हुआ। एमआरइआइ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 214 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए हेमंत त्यागी ने 63 और निखिल दिवाकर ने 51 रन बनाए। अभिषेक कश्यप ने 23 रन बनाए। टीसीएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम दुआ ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीसीएस ने पांच विकेट खोकर 215 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। गेंदबाजी करते हुए इमरान और करण ने दो-दो विकेट हासिल किए। विजेता टीम के रितेश दहिया को मैन आफ द मैच दिया गया।
