फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश हरियाणा के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बल्लभगढ़ जिले के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा पेश 2.05 लाख करोड़ के प्रदेश का बजट गरीब, किसान, युवा और महिला के समग्र विकास पर आधारित बजट है ।
सोहनपाल सिंह ने विकसित भारत – विकसित हरियाणा के सपने को साकार करने वाले बजट को प्रदेश और प्रदेश की जनता के विकास का बजट बताया । उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा पेश बजट को नायाब हरियाणा का नायाब बजट बताया । इस महिला एवं किसान हितैषी, लोक कल्याणकारी, सर्वहितकारी और सर्वस्पर्शी बजट के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं प्रेषित की ।
