
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा स्टेट पेंशनर समाज फरीदाबाद ( रजिस्ट्रेशन नम्बर 1020) सम्बन्धित आल इंडिया पेंशनर फेडरेशन के नेताओं ने पेंशनर्स का मांग पत्र मुख्यमंत्री हरियाणा को संबोधित हरियाणा के सभी विधायकों , मंत्रियों , मैंबर पार्लियामेंट , केंद्रीय मंत्रियों को दे दिए हैं । इस मांग पत्र में मुख्य यह मांगें हैं —
कैशलेस मेडिकल जल्दी लागू किया जाए । मनोहर लाल खट्टर जब हरियाणा के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कई बार अखबारों में बयान दिया था कि कैशलेस मेडिकल कर्मचारियों व पेंशनर पर लागू कर दिया है । पर आज तक लागू नहीं हुआ है । मेडिकल भत्ता 1000 रू से 3000 रू किया जाए
पेंशनर की आयु 65 साल होने पर 5% पेंशन में बढ़ोतरी की जाए 70 साल पर 10% पेंशन की बढ़ोतरी की जाए 75 साल पर 15% की पेंशन में बढ़ोतरी की जाए 80 साल पर 20% सरकार करती ही है । ऐसी बढ़ोतरी पंजाब सरकार और अन्य सरकारें कर रही हैं ।
करोना समय का 18 महीने का रोका हुआ डीए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार 6% ब्याज से पैनशनरज को दिया जाए । काॅम्यूटेशन की अवधि 15 साल से कोर्ट के आदेश अनुसार 10 साल 8 , महीने की जाए । और पेंशनरज का जयादा काटा हुआ पैसा व्याज सहित वापिस किया जाए ।
फैमली पेंशनर्स को एलटीसी दी जाए
30 जून व 31 दिसमबर को रिटायर हुए पेंशनर्स को कोर्ट के निर्णय को सब पेंशनरज पर लागू कर वेतन वृद्धि दी जाए ।कोर्ट के निर्णय अनुसार 6 महीने से ज्यादा सर्विस पर वेतन वृद्धि सभी पेंशनर्स को दी जाए । सभी वरिष्ट नागरिकों को सभी प्रकार की बसों , रेल व हवाई जहाज के किराए में रियायत दी जाए । पेंशनर्स पर आय कर नहीं होना चाहिए कयोंकि यह आय नहीं बल्कि की हुई सारी जिंदगी की सर्विस का गुजारा भत्ता है ।
इन मांगों के लिए हरियाणा स्टेट पेंशन समाज 4 साल से आंदोलन कर रहा है और पहले भी हरियाणा के स





