
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हमारा स्वास्थ्य ही संसार में सबसे बड़ा धन होता है !अगर स्वास्थ्य ठीक नही है तो करोडो की धन-माया भी बेकार है ! यह बात मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सलाहकार अजय गौड ने सेक्टर-15 में “स्वास्थयम मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक” के उदघाटन पर फीता काटने के उपरांत मौजूद लोगों से कही।
इस मौके पर क्लिनिक के संस्थापक डॉ. अश्वनी यादव,डॉ. साहिल शर्मा,डॉ. रेखा यादव,डॉ. पंकज यादव,डॉ. रूचिका मंगला,डॉ. रोहित गर्ग,डॉ. ओककार,करण सिंह,सैनिक कालोनी के पूर्व प्रधान राकेश धुन्ना,पूर्व आईपीएस रमेश पाल,एस.एन शर्मा उद्योगपति,नीरज दलाल एक्सईएन,के.सी शर्मा,सुरेन्द्र पाल,जयकिशन पूर्व पुलिस अधिकारी,मुनेश शर्मा,शोभित अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजदू थे। इस अवसर पर अजय गौड ने कहा कि ये हर इंसान की चाहत होती है कि उसके जीवन में हर खुशी हो कोई गम ना हो लेकिन जीवन में खुशियो का आनंद लेने के लिये शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। ईश्वर ने यदि हमें रोग रूपी दु:ख दिये हैं तो उनसे बचने के हमे साधन भी दिये है। जिनमें से एक है स्वास्थयम मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक।
डॉ. अश्वनी यादव और डॉ. साहिल शर्मा ने बताया कि इस क्लीनिक की शुरूआत जनकल्याण की भावना से की गई है। जो मरीज गरीब है या जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनका इस क्लीतिक में अनुभवी डाक्टरों द्वारा बेहतर ईलाज किया जाएगा। किसी को यदि गायनी, हड्डी ,थायराईड या अन्य कोई बिमारी है तो उन्हें इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा एक छत के नीचे सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगीं ताकि वे निरोगी जीवन जी सकें। डॉ. अश्वनी यादव व डॉ.सहिल शर्मा ने बताया किहमारे पिता करण सिंह व एस.एन शर्मा का आर्शीवद हमारे सिर पर है जिन्होनें हमें पैसे से ज्यादा लोगों की सेवा करना सिखाया है। आज हमें बहुत खुशी हो रही है कि हम इस क्लीनिक के माध्यम से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगें और उनकी किसी भी स्वास्थय से संबधित समस्या का निदान करने में हमेशा कामयाब होगें।
इस मौके पर करण सिंह ने कहा कि हमारे दोनों डाक्टर बेटे उन गरीबों का मुफ्त में ईलाज करेगें जिनके पास पैसे नहीं है। एस.एन शर्मा ने कहा कि दोनो डॉ. बेटे समाज के उत्थान और बेहतरी के लिए पूरी मेहनत से काम करेगें। हम भी गरीब और लाचार लोगों की दवाईयों से मदद करने में कभी पीछे नहीं हटेगें।





