फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हिसार एयरपोर्ट के विस्तार के तहत 503 करोड़ रुपये की लागत से पैसेंजर टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। इस टर्मिनल में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, हरियाणा पुलिस को एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रात में उड़ान की भी योजना
राज्य सरकार ने नाइट लैंडिंग की अनुमति के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यहां अपना प्रोजेक्ट ऑफिस स्थापित कर रही है, जिससे परिचालन संबंधी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी।
7 वर्षों का लंबा इंतजार खत्म
हिसार एयरपोर्ट की नींव सात साल पहले रखी गई थी, लेकिन जब से नागरिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने इस परियोजना को प्राथमिकता में रखा, तब से कार्यों में तेजी आई। कई दौर की उच्चस्तरीय बैठकों और निरीक्षणों के बाद आखिरकार यह सपना साकार हो रहा है।
हरियाणा के आर्थिक विकास को मिलेगा नया आयाम
हिसार एयरपोर्ट की शुरुआत से न केवल राज्य की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने में यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अब हरियाणा का यह हवाई अड्डा प्रदेश के लोगों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए तैयार है। यह विकास की एक नई उड़ान है, जो हरियाणा को प्रगति के नए क्षितिज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
