फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सैनिक कालोनी में बृहस्पतिवार शाम को विशाल होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अग्रवाल सभा, सैनिक कालोनी, सेक्टर-49 की ओर से आयोजित होलिका दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राधा-कृष्ण की झांकियों ने मन मोह लिया। परिक्रमा के बाद लोगों ने घर परिवार की खुशहाली की कामना की। सभा के प्रधान अनिल बंसल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से धर्म-संस्कृति के प्रति जागृति आती है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह होलिका दहन किया गया इसमें प्रमुख मुख्य तौर पर एनआईटी नंबर 1, 2 ,3 , 5 ,सेक्टर -15 , 21, 37 , 14 , 16 , 7 , 10 और बल्लभगढ़ , तिगांव , चंदावली, जैसे गांव में भी होलिका दहन का आयोजन धार्मिक एवं पारंपरिक तरीके से किया गया शुक्रवार को सुबह से ही लोग एक दूसरे को रंग अभी और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे
