फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर- 16 ए फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें गुरुग्राम की उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीलिमा ने मुख्यअतिथि एवं मार्ग दर्शिका के रूप में शिरकत की ।
उन्होंने छात्राओं को अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कही । उन्होंने महिलाओं संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति छात्राओं को जागरूक किया तथा अपने खान पान में सुधार करने की बात कही । उन्होंने कहा कि आजकल की दिनचर्या में जंक फूड आम बात हो गई है, जो स्वास्थ्य समस्याओं का सबसे प्रमुख कारण है । उन्होंने छात्राओं के सवालों का भी जवाब दिया ।
प्राचार्या डा. सुनिधि ने कार्यशाला की मार्गदर्शिका डा. नीलिमा का आभार व्यक्त किया तथा सभी छात्राओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है । इसलिए हमेशा स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, तथा योग को अपनी दिनचर्या में अपनाएं । कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अध्यक्षा शालिनी खुराना ने आभार व्यक्त किया तथा महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज डा. सोनिया ने बताया कि प्रकोष्ठ की ओर से लगातार कई कार्यक्रमो का आयोजन कर छात्राओं को स्वास्थ्य, आत्मरक्षा जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है ।
इस मौके पर डा. पारूल राना, डा. प्रीति रैना, डा. पूजा सिंह, सविता नागर, दिवेश एवं प्रिया सैनी आदि मौजूद रहे।
