फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में संस्कृत विभाग
एवं भारतीय ज्ञान परंपरा केंद के संयुक्त तत्वावधान में ‘महर्षि दयानंद सरस्वती
और योग:कर्मसु कौशलम्’ विषय पर अंत:महाविद्यालय संस्कृत निबंध लेखन
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्रधान
देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. संजीव
कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व व देख रेख में किया गया।
प्रतियोगिता में जिला पलवल व फरीदाबाद के 7 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक निबंध लिखकर अपने विचार प्रस्तुत किये। अन्य महाविद्यालयों से आये साथी प्रध्यापकगणों ने निबंध के शीर्षक की प्रशंसा करते
हुए कहा कि दोनों ही शीर्षक बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा
विद्यार्थियों में मौलिकता, रचनात्मक आदि भावनाएं अंकुरित होती हैं। इसलिए
समय-समय पर इन गतिविधियों का आयोजन आवश्यक है। निर्णायक की
भूमिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल और डॉ. सोनिया वशिष्ठ ने अदा की।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा –
प्रथम जयंत आर्य बीए द्वितीय वर्ष अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़, द्वितीय आरती आर्या आचार्य प्रथम वर्ष हरियाणा संस्कृत विद्यापीठ बघोला पलवल, तृतीय कुमारी कनिष्क बीए द्वितीय वर्ष राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर -16ए फरीदाबाद।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ० पूजा सैनी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य के कर कमलों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया गया।
