फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” के उपलक्ष में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी श्रंखला में यह कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। 28 मई को देश में यह दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था जिससे वे स्वस्थ रह सकें और बीमारियों से बच सकें। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनीता गर्ग(स्त्री रोग विशेषज्ञ, केसर नर्सिंग होम, चावला कॉलोनी
बल्लभगढ़) एवं डॉ. पुनीता हसीजा (अध्यक्षा IMT बल्लभगढ़) उपस्थित रहीं। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्राओं को प्रेरित किया कि वे वेक्षिक्षक अपनी समस्याओं के विषय में वक्ताओं से पूछें क्योंकि परहेज इलाज से बेहतर है। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अनीता गर्ग ने कहा कि स्त्री ही सृष्टि का आधार है। उसे मासिक धर्म के समय स्वच्छता के प्रति जागरूक करना अति आवश्यक है, अन्यथा वे अनेक अनेक बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं और कहा भी गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। मासिक धर्म में अनियमितता, खानपान संबंधी समस्या, अत्यधिक रक्त-स्त्राव, असहनीय दर्द के कारणों और समाधानों पर उन्होंने विस्तृत विवेचना की। डॉ० पुनीता हसीजा ने कम गुणवत्तापूर्ण पैड उपयोग करने के कारण होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे सफेद पानी,
ल्यूकोरिया और सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारियों और उनके चिंताजनक आंकड़ों को उन्होंने प्रस्तुत किया। उन्होंने इनके प्रति पूर्ण सतर्कता व सावधानी के लिए जागरूक किया।इस कार्यक्रम के अवसर पर नाइन प्राइवेट लिमिटेड (NIINE PRIVATE LIMITED) द्वारा छात्राओं को नि:शुल्क पैड, सैनिटाइजर इत्यादि वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अनेक प्रश्न उत्तरों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेनू माहेश्वरी , डॉ. रेखा सेन और डॉ. सुप्रिया ढांडा के प्रयासों से यह कार्यक्रम सार्थक एवं सफल रहा।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
