फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने भाजपा सरकार कि गलत शासन नीति पर तंज कसते हुए कहा भारत धर्मनिरपेक्ष देश है, और यहां सभी को अपने धर्म के मुताबिक जीने का अधिकार है। यह अधिकार हमें भारतीय संविधान देता है। इसीलिए भाजपा सरकार सभी धर्म के लोगों का सम्मान करे। बहन जी ने ट्वीट करते हुए कहा भाजपा सरकार देश में मुस्लिम समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक लोगों के साथ धार्मिक भेदभाव अपनाते हुए समान अवसर नहीं दे रही, जो चिंता का विषय है।
बहन जी के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, देश में जातिवाद और धार्मिक भेदभाव की भावना बढ़ गई है। सत्ता में बैठे लोग चंद उच्च वर्ग के लोगों को छोड़कर अन्य सभी के साथ और अल्पसंख्यक धर्म के लोगों को निशाना बना रहे हैं। उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना कर उनका शोषण किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है उन्होंने कहा सत्ता आती-जाती रहती है। जब इस देश में मुगल और अंग्रेजों का शासन नहीं रहा। कांग्रेस की सरकार नहीं रही, तो भाजपा भी नहीं रहेगी।
श्री गौतम ने कहा आने वाला समय समान विचारधारा वाले वाली राजनीतिक पार्टी का होगा। जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर चलकर लोगों का कल्याण करें, और देश को प्रगति के पथ पर ले जाए।
