
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता व जनरल सेक्रेटरी दिनेश गुप्ता के कुशल दिशा निर्देशन में तथा कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में योगा क्लब के बैनर तले ‘ध्यान सत्र’ का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के योग क्लब द्वारा किया। इस कार्यक्रम में योग क्लब के वॉलिंटियर्स समेत 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया l
सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉक्टर जगबीर सिंह, शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता ने विद्यार्थियों को सत्र आयोजन के महत्व तथा उद्देश्य से रूबरू करवाया। उन्होंने बताया कि ध्यान या मेडिटेशन करने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के फ़ायदे होते हैं। इससे
मन शांत और एक जगह केंद्रित होता है। मेडिटेशन से याददाश्त दुरस्त होता है और मानसिक संतुलन बना रहता है। ध्यान से चिंता, तनाव, और अवसाद कम होता है। ध्यान से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है तथा इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है तथा मूड और स्वभाव में सुधार होता है। चिंताओं से मुक्ति मिलती है। नींद ना आने की समस्या दूर होती है। स्टूडेंस को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। एकाग्रता बढ़ती है। इस अवसर पर योग क्लब के संयोजक डॉ. देवेंद्र, यूथ रेडक्रॉस काउंसलर सुभाष कैलोरिया, शारीरिक शिक्षक के प्रवक्ता पवन कुमार उपस्थित रहे l
अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवेन्द्र ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी वॉलिंटियर्स तथा प्रवक्ताओं को निर्मित रूप से ध्यान लगाने का आवाहन किया तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ l





