फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारासोमवार को इंटर कॉलेज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया
गया। पोस्टर मेकिंग का विषय “सुरक्षित ड्राइविंग और सुरक्षित जीवन” था। इस
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की
जानकारी देना और उनके जीवन में इन सावधानियों को व्यावहारिक रूप प्रदान
करना था।
आयोजन की प्रेरणा अग्रवाल महाविद्यालय की गवर्निंग बॉडी के
चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता
के और महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के
निर्देशन में प्राप्त हुई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को
सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने का संदेश दिया । प्रतियोगिता में
बड़ी संख्या में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता की कन्वीनर डॉ. सुप्रिया ढांडा ने परिणाम की जानकारी देते हुए
बताया कि प्रथम स्थान कशिश, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत, द्वितीय स्थान
काशनी राय अरोड़ा, इंडियन स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी गुरुग्राम और तृतीय
स्थान अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की हिमानी गोयल ने प्राप्त किया है। सभी
विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे । पोस्टर जमा
करवाने की तिथि 7 फरवरी से 22 फरवरी थी।
इस आयोजन को सफल बनाने में
सड़क सुरक्षा क्लब की संयोजक डॉ. सुप्रिया ढांडा, उपसंयोजक डॉ. सीमा मलिक
,नेहा गोयल ,अनीता, लवकेश,डॉ रेणु बाला,सोनिया यादव, मोहित हुड्डा ने
महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त 22 फरवरी को विद्यार्थियों के लिए
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर एक लेक्चर भी रखवाया गया जिसमें मुख्य
वक्ता के रूप में एसएचओ बल्लभगढ़ शमशेर सिंह, एसआई मधु ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी कानून नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
