फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बेसहारा बुजुर्गो को आश्रय देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक में बेसहारा बुजुर्गो के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पेनॅल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता(डीएलएसए) ने फोन पर सूचना देकर बताया कि डीएवी कालेज के गेट के पास एक बुजुर्ग लावारिस हालत में बदहवास बैठा है।
किशन लाल बजाज तुरंत अपनी पुत्री कोमल बजाज और अन्य टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को उठाकर आश्रम लेकर आए। पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने अपना दीपचन्द पुत्र और आयु लगभग 65 वर्ष बताया। इसके अलावा वह कुछ भी बता पाने में असर्मथ था।
किशन लाल बजाज ने बुजुर्ग को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकता है और उसके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर चौकी मेेंं दे दी जाएगी।
