फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सात जिलो की बैठक फरीदाबाद मे राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इसका संचालन राज्य संगठन सचिव सुरेश कुमार नोहरा ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट व वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के चलते हरियाणा प्रदेश का अलग से वेतन आयोग गठित किया जाना चाहिए। वेतन आयोग लागू होने तक 5000 रूपए प्रति माह अंतरिम राहत दी जाए, एनपीएस, यूपीएस को रद्द करके पूरानी पेन्शन बहाल की जाए। विभिन्न वर्गो की वेतन विसंगतिया दूर की जाए। सरकार द्वरा जाॅब सुरक्षा एक्ट के बावजूद कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियो नौकरी से हटाया जा रहा है। सरकार कर्मचारियो को पक्का करने की नीतिगत इनको पक्का किया जाए।
उन्होंने बताया की अन्य विभिन्न विभाग बोर्ड निगम मे लाखो पद रिक्त है उन पर पक्की भर्ती करके युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराया जाए जैसी ज्वलंत मांगो को लेकर जिस दिन हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र लगेगा उस दिन जिला मुख्यालय पर कर्मचारी असेंबली लगाकर पन्द्रह सुत्री मांग पत्र का प्रारूप तैयार करके पास किया जाएगा। 8 मार्च को महिला दिवस पर महिलाओ की समस्याओ सुरक्षात्मक, यौन शोषण पर चर्चा करके महिलाओ व आमजन को महंगाई, बेरोजगारी को लेकर एक सभा जिला मुख्यालय पर की जाएगी। इस सभा मे बजट सत्र मे बढौतरी, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा,स्वास्थ्य, शिक्षा व समानता का अधिकार पर चर्चा की जाएगी।
बैठक को टूरिज्म के महासचिव सुभाष देशवाल, बिजली के शब्बीर अहमद, जनस्वास्थ्य के जगदीश चन्द, नगर-निगम के सफाई कर्मचारी संघ जिला प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, वन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान जोगेंद्र करौथा, गुरूग्राम के प्रधान रामनिवास, झज्जर के राजपाल,सोनीपत के जिला प्रधान कृष्ण कुमार नैन,पलवल के जिला उपप्रधान देवी सिंह, फरीदाबाद केजिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री,ब्लॉक तिगांव प्रधान देवीसिंह,बल्लभगढ के जितेन्द्र भडाना रोडवेज के नेता बीरेन्द्र सोरोत ने भी सम्बोधित किया।
