फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिले में ट्रामा केयर सेंटर बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया है। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में ट्रामा केयर सेंटर बनाने की जगह के चयन को लेकर विचार विमर्श किया। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से ट्रामा केयर सेंटर बनाने को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। अब निदेशालय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जल्द ही इस काम को गति दी जाए।
ट्रामा केयर सेंटर के साथ ही नागरिक अस्पताल में हेलीपैड भी बनाया जाना है। ट्रामा केयर सेंटर बनने से गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को रेफर करने की नौबत नहीं आएगी। हेलीपैड की जगह के चयन के मुद्दे पर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की रिपोर्ट का इंतजार है। हमारा प्रयास है कि आपातकालीन विभाग के पिछले हिस्से में हेलीपैड बनाया जाए।
डा. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी। चिकित्सा अधिकारी डा. एमपी सिंह ने निगमायुक्त से मुलाकात कर हेलीपैड की जगह को लेकर चर्चा की है। नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर बनाए जाने से गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों खास कर सड़क दुर्घटना के घायलों को बेहतर इलाज के मामले में राहत मिलेगी। मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी की है। चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेडी कलां, पाली, कौराली तथा तिगांव में ब्लड सेंटर बनाए जाएंगे। यहां 24 घंटे ब्लड उपलब्ध रहेगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से ट्रामा केयर सेंटर की इमारत तैयार की जाएगी। जल्दी ही इसका एस्टीमेट बनाया जाएगा। सीएमओ कार्यालय की ओर लपा से इस बारे में पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। विभाग ने निदेशालय के जान उच्चाधिकारियों को जरूरी उपकरणों की सूची बना कर भेज दी है।
