फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की छात्राओं ने अड़तीसवें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मेले में कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा एवं पर्यटन विभाग हरियाणा के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय की अठारह छात्राओं ने छोटी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा और राजस्थान की लोक संस्कृति से परिचय कराया। विद्यालय की अध्यापिकाओं किरण, नीतू, रेखा, सुदेश एवं अन्य अध्यापिकाओं के छात्राओं के साथ मेले में सहभागिता करते हुए सुंदर कार्यक्रम का मंचन किया। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि इस मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पहले भी शिक्षा का अधिकार पर नुक्कड़ नाटिका, हरियाणवी और पंजाबी नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए है।
विद्यालय के छात्रों और छात्राओं ने पेंटिंग, निबंध तथा विभिन्न अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करते हुए मेला अधिकारियों से पुरस्कार प्राप्त किए। प्राचार्य ने लीगल लिटरेसी सर्विसेज के मंच और छोटी चौपाल पर हरियाणवी कला और संस्कृति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम मंचित करने पर विद्यालय के विद्यार्थियों और इन का मार्गदर्शन कर रहे अध्यापकों का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन किया। रही हैं। सुदेश, किरण, रेखा और अध्यापिका नीतू के नेतृत्व में विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने हरियाणा की कला और संस्कृति आधारित हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा प्राप्त की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर आयोजकों से पुरस्कार प्राप्त किया।
प्राचार्य ने सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी विद्यार्थियों को सदैव अच्छा करने की प्रेरणा दी तथा सभी स्टाफ सदस्यों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी के परिश्रम के बिना यह सब संभव नहीं था तथा कहा कि भविष्य में भी आप और भी अधिक परिश्रम और समर्पण से विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास में सहयोग करते रहेंगे।
