फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज आरडब्ल्यूए सेक्टर- 37 की AGM सेक्टर के सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई।सभा में सर्वप्रथम इलाहाबाद कुंभ में एवं विभिन्न दुर्घटनाओं में तथा उग्रवादी गतिविधियों में शहीद हुए जवानों आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
आम सभा में प्रधान रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन आईडी शर्मा नें अतिथियों का स्वागत किया और उनसे अपनी कार्यकारिणी का औपचारिक परिचय कराया ।बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन संयुक्त सचिव सुशील यादव ने किया।उसके बाद महासचिव श्रीमती मीना गर्ग ने आरडब्ल्यूए की साल भर रिपोर्ट रखी एवं कैशियर श्री पंकज गोयल ने आम व्यय की आडिटेड रिपोर्ट रखी जिस पर वक्ताओं नें विस्तृत चर्चा की। चर्चा के उपरांत आमसभा नें सारी रिपोर्ट एक मत से पास कर दिया।और साथ ही सेक्टर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए आरडब्ल्यूए को वित्तीय अधिकार भी दिए। लगभग दो घंटे चली बहस के बाद कुछ महत्वपूर्ण एवं रचनात्मक सुझाव भी आए।
श्रीमती आशा शर्मा वें बताया कि यद्यपि सेक्टर 37 फरीदाबाद के पाश सेक्टर में शुमार है।इस सेक्टर में समस्याओं का अम्बार लगा था।जगह जगह कूड़े के ढेर,खत्ते, आवारा पशु,सारे सेक्टर में बहता सीवर का पानी,से रोक टोक घूमते वेडर,रेहड़ी वालों और बढ़ते अपराधों तथा आवारा पशु एवं सन्दर्भों के उत्पात से सेक्टर वासी त्रस्त हो चुके थे। आरडब्ल्यूए के मीडिया प्रभारी एसएन मिश्रा ने बताया कि मीडिया, प्रशासन एवं जन सहयोग से आज सेक्टर इन समस्याओं से लगभग निजात पा चुका है ।आज कम्युनिटी सेंटर में टेबल टेनिस,कैरम,जूडो कराटे आदि इन्डोर गेम से यूवा लाभान्वित हो रहे हैं ।शानदार पुस्तकालय से सेक्टर वासी लाभ उठा रहे हैं।ओपेन हाउस में सभी वक्ताओं ने आरडब्ल्यूए टीम द्वारा किए गत एक वर्ष के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। वक्ताओं ने सुझाव दिया कि भविष्य में सेक्टर में सेंट्रल सिक्योरिटी, सुदृढ़ यातायात व्यवस्था, सेक्टर में और अधिक लाइट,पोस्ट आफिस, डिस्पेंसरी, एवं आंवला पशुओं की समस्या पर और अधिक काम करने की आवश्यकता है।
