फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
के. एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद के इतिहास विभाग के इंटैक यंग हेरिटेज क्लब के तत्वाधान में 17-05-2022 को आयोजित अंतर् महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में अग्रवाल महाविद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी। छात्राओं ने तीनों प्रतियोगिताओं-पोस्टर मेकिंग, पीपीटी और स्लोगन राइटिंग में इनाम झटके। पोस्टर मेकिंग में अग्रवाल महाविद्यालय की छात्रा सिमरन (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, पीपीटी में भी सिमरन प्रथम व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में रेखा (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता ने और अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य श्री विजय सिंगला ने विजयी छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने छात्राओं की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके मन-मस्तिष्क में राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय निर्माण के प्रति सकारात्मक समझ व दृष्टिकोण विकसित करती हैं। इंडियन नैशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज के फरीदाबाद चैप्टर के संयोजक, दयानंद शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष व फरीदाबाद जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति श्री आनन्द मेहता जी ने विजेता छात्राओं को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान किए। इंटर कॉलेज इस प्रतियोगिता में अग्रवाल महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ० जयपाल सिंह और डॉ. सुप्रिया ढांडा के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
