
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आगामी 23 फरवरी को आरडब्ल्यूए सेक्टर- 37 की आमसभा(AGM) सेक्टर- 37 कम्युनिटी सेंटर में आहूत की गई है।इसका निर्णय 1फरवरी को आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से लिया गया। आरडब्ल्यूए सेक्टर 37 के प्रधान आईडी शर्मा एवं बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा ने बताया कि आमसभा में वित्त सचिव आय व्यय का आडिटेड लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगें और उसके बाद महासचिव अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
इन रिपोर्ट पर आमसभा में गहन विचार विमर्श होगा। संयुक्त सचिव सुशील यादव एवं मीडिया प्रभारी एसएन मिश्रा ने बताया कि जब से आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी की नई टीम ने दायित्व सम्हाला है ,नई टीम नें सेक्टर की कई गंभीर समस्याओं के समाधान में सफलता प्राप्त की है। नई टीम के समक्ष सब से बड़ी समस्यायों में सेक्टर में सीवर जाम की वजह से सड़कों एवं घरों में अबिरल बहता सीवर का गंदा पानी,जगह जगह कूड़े के विशाल खत्ते,उन पर आवारा पशुओं का जमावड़ा,सेक्टर में पार्कों एवं जगह जगह अवैध रूप से डम्प किए गए मलवे के ढेर, बाधित पेयजल की आपूर्ति, बिजली की अघोषित कटौती,पार्कों एवं गलियों में फैला अंधेरा, अवैध कब्जे के कारण मार्केट में अब्यवस्था एवं ट्राफिक जाम जैसी गंभीर समस्याएं थीं, जिनका में समाधान सेक्टर वासी बड़ी उत्सुकता से कर रहे थे।इसी लिए इन्होंने बड़ी उम्मीद से इस नई टीम को आरडब्ल्यूए का दायित्व सौंपा था। आज सेक्टर इन समस्याओं से लगभग मुक्ति पा चुका है।
श्रीमती शर्मा वें बताया कि सेक्टर -37 की आरडब्ल्यूए महिला फ्रेंडली आरडब्ल्यूए है। क्योंकि न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे एनसीआर में केवल इसी आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी में चालीस फीसदी महिलाएँ हैं।इसकी बरिष्ठ उप प्रधान, महासचिव समेत एवं कार्यकारी सदस्य महिलाएं हैं जो बड़ी ऊर्जावान होकर आरडब्ल्यूए का काम कर रही हैं।आरडब्ल्यूए नें लाइब्रेरी के स्थापना के लिए बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा,मीना गर्ग सारिका गुप्ता एवं नन्दा शर्मा को दायित्व सौंपा था जिसे उन्होंने मात्र दो माह में तैयार करा दिया। आज यह पुस्तकालय सेक्टर के नवयुवकों एवं सीनियर सिटीजन दोनों की खास पसंद बन गया है।
आरडब्ल्यूए के युवा सदस्य पंकज शर्मा को खेल संबंधित गतिविधियों का दायित्व सौंपा गया। आज कम्युनिटी सेंटर में टेबल टेनिस, मार्शल आर्ट,योग शिक्षा,कैरम बोर्ड , बैडमिंटन जैसे दर्जनों इन्डोर गेम्स खेलें जा रहे हैं।उप प्रधान श्री प्रवीण चौहान को सेक्टर के वेंडर,रेहड़ी ,हाकर आदि को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज सेक्टर के अधिकांश रेहड़ी आदि लोग व्यवस्थित तरीके से काम करते हैं और सब का विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन है। इसके अतिरिक्त अतुल मंगला, निखिल गर्ग,आर के राणा, कविता जिंदल आदि की सक्रिय सहयोग आरडब्ल्यूए को बराबर मिलता रहता है।सेक्टर के सौंदर्यीकरण में टीम में मिशन लेकर काम शुरू किया, जिसका नतीजा यह निकला कि जहां कभी गंदगी के ढेर थे,आज वहां अटल स्थल है जो सेल्फी एक प्वाइंट हैऔर सारे पार्कों जगमग लाइटें है।
आईडी शर्मा एवं श्रीमती आशा शर्मा ने बताया कि सेक्टर की ग्रीन बेल्ट पर दीवार बनवाया,आवारा पशुओं से मुक्त कराना एवं अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर उनकी टीम काम कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि ये टास्क भी शीघ्र पूरे हो जाएंगे।




