फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में स्वच्छता सैनानी टीम द्वारा शुक्रवार को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय
पर रैली का आयोजन किया गया I इस रैली का उद्देश्य लोगों
व विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा I
महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर संजीव गुप्ता ने रैली को हरी झंडी
दिखाकर रवाना किया उन्होंने इस अवसर पर कहा कि
विद्यार्थियों को महाविद्यालय, अपने घरों व आस पास की साफ
सफाई रखनी चाहिए I इससे आप दूसरों को भी इस कार्य के
लिए प्रेरित कर पाओगे I कोई भी कार्य छोटा नहीं होता इससे
श्रम के प्रति आदर बढ़ता है I स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य भी
ठीक रहेगा और बीमारियाँ भी दूर रहेंगी I
इस रैली में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, स्वच्छता से नाता
जोड़ो गंदगी को पीछे छोड़ो, आओ मिलकर देश सजाए गंदगी
को दूर भगाएं आदि नारों के साथ कॉलेज के आसपास रैली
निकाली I इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी टीम संयोजक डॉक्टर
अशोक कुमार निराला, स्वच्छता समन्वयक डॉक्टर रितु,
पुस्तकालय विभागाध्यक्ष डॉ रामचंद्र व रसायन विभाग के
प्राध्यापिका डॉक्टर प्रियंका सहरावत व राजनीतिक शास्त्र विभाग
से श्रीमती पुष्पा सोरोत् उपस्थित रहें I
