फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच थंडर इलेवन ओर यांग ब्रिवर्स के बीच खेला गया। इस मैच में थंडर इलेवन ने यांग ब्रिवर्स को 21 रन से हराया। यह मैच 20 ओवर का था I
यांग ब्रिवर्स ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। थंडर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 206 रन का लक्ष्य दिया। थंडर इलेवन की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए लाडी ने 57 गेंदों पर 11 चौके, 5 छक्के की मदद से 100 रन, विकास बिधूड़ी ने 37 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 56 रन बनाए। यांग ब्रिवर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए संकेत दुआ ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट, अनुभव शर्मा ने 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए यांग ब्रिवर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। यांग ब्रिवर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रजत अग्रवाल ने 43 गेंद पर 7 चौके, 6 छक्के की मदद से 86 रन, सम्राट ने 20 गेंदों में 3 चौके,1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। थंडर इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित गोस्वामी ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट, विकास बिधूड़ी, लाडी ने 2–2 विकेट, विकाश और अभी मेहता ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच लाडी को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच रजत अग्रवाल को घोषित किया।
