
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली :– दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 9 दिवसीय विश्व पुस्तक मेला 2025 में आज हाॅल नम्बर 2 के लेखक मंच से पेनडाउन प्रेस की कई पुस्तकों लोकार्पण हुआ। पुस्तक मेला पुस्तक लांच और साहित्यिक कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण मंच है। विश्व पुस्तक मेले के आखिरी दिन पेनडाउन प्रेस के स्टाॅल पर लोगों की भीड़ उमडी, लोग अपनी जरुरत की किताब को ढूढ रहे थे। ऐसे में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रमों का सिलसिला आज भी जारी था।
पेनडाउन प्रेस पब्लिशिंग हाउस की पुस्तकों में कैश फ्लो, चूस लास्ट चांस टू द फर्स्ट कोर्ट, ऑटोमेट टू डोमिनाते, हाउ टू मेक योर होम योर ग्रोथ पार्टनर, अनरेवलिंग द् कींन कोड व डोंट कीप द चेंज का आज लोकार्पण किया गया।
कैश फलो अंग्रेजी भाषा में है, इसे जगमोहन सिंह ने लिखा है। आन्या मित्तल ने अनरेवलिंग द् किन कोड को अंग्रेजी भाषा में इसकी रचना है, जबकि डोंट कीप द चेंज की रचना शौर्य जैन ने की है। सुमिता मेहरा ने हाउ टू मेक योर होम योर ग्रोथ पार्टनर को अंग्रेजी भाषा में लिखा है। इसके साथ ही परस बंभा करनाल को ऑटोमेट टू डोमिनाते व ब्रिजेश कुमार गुप्ता ने चूस लास्ट चांस टू द फर्स्ट कोर्ट को अंग्रेजी भाषा में लांच किया गया। प्रगति मैदान के हाॅल नवम्बर 2 का ऑथर कॉर्नर इन पुस्तकों के विमोचन से ठीक पहले और उसके दौरान खचाखच भरा हुआ था।
जैसे ही मेहमानों ने अपनी सीट ग्रहण की, कार्यक्रम के मेजबान ने सभी का स्वागत किया और इन पुस्तकों के लेखकों को संक्षिप्त लेकिन प्रभावी तरीके से पेश किया। सबसे पहले पेनडाउन प्रेस के सीईओ दिनेश वर्मा को मंच पर बुलाया गया और दर्शकों को संबोधित करने के लिए कहा गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच, दिनेष वर्मा ने अपनी सर्वोत्कृष्ट मुस्कान के साथ एकत्रित लोगों का अभिवादन किया और कहा प्रगति मैदान में ऑथर कॉर्नर के प्रतिष्ठित स्थान के माध्यम से पुस्तकों का विमोचन वास्तव में हमारे लिए गर्व का क्षण है। पेनडाउन प्रेस के लेखकों ने इसको संभव बनाया है। और इसके लिए मैं अपने तमाम लेखकों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा कर रहा हूँ।





