फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बसंत पंचमी के आगमन पर अग्रवाल महाविद्याल के प्रांगण में
पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ
संजीव गुप्ता के दिशा निर्देशन तथा नेतृत्व में महाविद्यालय के सतत
विकास लक्ष्य (एसडीजी) क्लब के वॉलिंटियर्स के द्वारा यह आयोजन
किया गया।
इस आयोजन के अवसर पर सर्वप्रथम डॉ देवेंद्र ने सभी
वॉलिंटियर्स को भारतीय ज्ञान परंपरा में बसंत पंचमी के महत्व को
विस्तार पूर्वक बताया। मकर संक्रांति से बसंत पंचमी के अवसर तक
कम होती हुई ठंड व ठिठुरन तथा ज्ञान संगीत और कल की देवी मां
सरस्वती को साकार करते हुए, बसंत पंचमी के अवसर का भारतीय ज्ञान
परंपरा में अद्भुत महत्व है। महाविद्यालय के अलग-अलग कोनों को
जरूरत के अनुसार चिन्हित कर सतत विकास लक्ष्य क्लब के
वॉलिंटियर्स द्वारा हरित वातावरण का संदेश देते हुए पौधारोपण के इस
कार्यक्रम को अंजाम दिया गया।
इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले विद्यार्थियों तथा सतत विकास लक्ष्य क्लब के वॉलिंटियर्स का कार्यवाहक विभाग प्राचार्य डॉ संजीव गुप्ता ने उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित कर सतत विकास लक्ष्य क्लब के गठन तथा उद्देश्य को साकार करने के लिए प्रेरित
किया।
