
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंटर कॉलेज बेसबॉल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान की ट्रॉफी प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। 28- 29 जनवरी को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष (गर्वनिंग बॉडी) देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं
अग्रवाल कॉलेज महासचिव(गर्वनिंग बॉडी) एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता की
सदप्रेरणा से कॉलेज के अनेक विद्यार्थी खेल जगत में भी सफलता का परचम
लहरा रहे हैं। अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता के
कुशल मार्गदर्शन से इस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग ने तृतीय स्थान की ट्रॉफी
जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता एवं डॉ जय पाल
सिंह (इतिहास विभागाध्यक्ष) ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें
बधाई देते हुए आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ जगबीर सिंह,
नंदकिशोर, मोहित हुड्डा एवं श्री पवन दलाल के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता
का परिणाम संतोषजनक रहा।




