फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर देश का 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़ी शान से मनाया गया , जिसमें स्कूलों के बच्चों ने फास्ट मार्च किया , विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,योग प्रदर्शन, मार्शल आर्ट ,एवं देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए ।आरडब्ल्यूए ने विजय चौक की तर्ज पर गणतंत्र दिवस महोत्सव मनाया।
इस कार्यक्रम इस पास के इलाके के स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी जिनमें मार्डन पब्लिक स्कूल सेक्टर37, डीएवी स्कूल स्कूल सेक्टर 37,मानव संस्कार स्कूल संतोष नगर,टैगोर पब्लिक स्कूल मोहरबंद तथा ग्रूविन डांस स्टुडियो सेक्टर 37 शामिल हैं।सारे सेक्टर को तिरंगे से सजाया गया। दुल्हन की तरह सजे कम्युनिटी सेंटर का प्रांगण अतिथियों से खचाखच भरा था।
मार्च की सलामी एसोसिएशन के प्रधान श्री आईडी शर्मा ने ली। एसोसिएशन की बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा ने एसोसिएशन द्वारा कराए गए कार्य।
