फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में आंतरिक शिकायत कमेटी के तत्वावधान में छात्र विद्यार्थियों के लिए एक वार्ता का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘लिंग समानता को बढ़ावा देने में पुरुषों की भूमिका।’ महाविद्यालय प्राचार्य एवं कार्यक्रम संरक्षक डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता के सशक्त मार्गदर्शन एवं सद्प्रेरणा से महाविद्यालय में अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी श्रंखला में इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री हेमा कौशिक (जिला बाल सुरक्षा अधिकारी) और श्री उमेश कुमार (अतिरिक्त , एस. एच. ओ. बल्लभगढ़) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिंग समानता को बढ़ावा देना और छात्रों को जागरूक करना था । इस वार्ता में सुश्री हेमा कौशिक ने लिंग समानता का अर्थ एवं महत्व बताते हुए छात्रों को छात्राओं का सम्मान एवं रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने लिंग असमानता के परिणाम पर भी प्रकाश डाला। साथ ही धारा 354 और 376 के बारे में विस्तार से बताया। द्वितीय वक्ता के रूप में उपस्थित अतिरिक्त एस. एच. ओ. उमेश कुमार ने युवा पीढ़ी को लिंग समानता में सोच बदलने को कहा जिससे समाज में ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार हो कि नारी घर से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस करें, उसे पिता और भाई किसी के साथ की आवश्यकता ही ना पड़े। कानूनी सलाहकार नीना ने छात्रों को कॉलेज जीवन में अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और किसी भी दुराचार से बचने के लिए प्रोत्साहित किया। इस वार्ता में लगभग 116 विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। आंतरिक शिकायत कमेटी की बाहरीय सदस्य कानूनी सलाहकार एडवोकेट उमा चौहान भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती कमल टंडन एवं आयोजक समिति के सदस्यों डॉ० उषा अग्रवाल, डॉ० नरेश कामरा, डॉ० गीता गुप्ता, डॉ० डिंपल सिंगला, डॉ० मीनू अग्रवाल, डॉ० रेनू महेश्वरी के सहयोग से यह वार्ता सफल एवं सार्थक सिद्ध हुई। छात्रा प्रतिनिधि कुमारी पायल और आरती की भी सक्रिय भूमिका रही।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
