
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ दयाल बाग स्थित आशना ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी रतनदीप बाली व एएसआई बबिता यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर डीएसपी रतनदीप बाली व एएसआई बबिता यादव,स्कूल के डायरेक्टर विनोद भड़ाना(गुल्लु),प्रधानाचार्य श्रीमति विक्रमा राणा,एडवोकेट सायरा भड़ाना,एडवोकेट आशना भड़ाना,श्रीमति मिनाक्षी भड़ाना,कुमारी जुहेल इब्राहिम,श्रीमति शिल्पी राणा व दीपाली राणा सभी ने मिलकर राष्ट्रगान जन गण मन गाकर तिरगें को सलामी दी।
इसके पश्चात् बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमे देश भक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर डीएसपी रतनदीप बाली ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उम्मीदों व आशाओं का राष्ट्रीय पर्व है गणतंत्र दिवस। यह दिन हम सबके जीवन में परिवर्तन लाया था। गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को हम मनाते हैं।
इसके पश्चात् आशना ग्लोबल स्कूल के निदेशक विनोद भड़ाना(गुल्लु) व प्रधानाचार्या श्रीमती विक्रमा राणा ने कहा कि 26 जनवरी के दिन पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल होता हैं। यह दिन देश के लिए अपने कर्तव्यों का बोध करता हैं । आप सब अपने अधिकारों को समझें व स्वतंत्रता पूर्वक जीवन यापन कर सके ऐसे नियमो व अधिकारों को हमारा संविधान उजागर करता हैं ।







