फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के दिशा-निर्देशन में 15 विधार्थियों के समूह ने टीचर इंचार्ज सुभाष कैलोरिया के साथ हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ट्रैफिक सेफ्टी पार्क सेक्टर- 29 गुरुग्राम द्वारा आयोजित रोड सेफ्टी प्रोग्राम विषय पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लिया। इस ट्रेनिंग में तीन सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में मिस्टर कस्तूबानंद जोशी, सीनियर रोड सेफ्टी ऑफिसर ने रोड सेफ्टी विषय पर वर्णनात्मक व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में मिस्टर रवि शर्मा, सीनियर रोड सेफ्टी ऑफिसर ने ट्रैफिक पार्क में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के माध्यम से ड्राइविंग की बारीकियों के विषय में विस्तार व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया की राइडिंग के समय हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए व गति पर नियंत्रण रखकर वाहन चलाना चाहिए। तीसरे सत्र में मिस्टर सुधांशु सिंह, असिस्टेंट मैनेजर ने सड़क सुरक्षा नियम विषय पर व्याख्यान दिया। अंतिम सत्र के बाद सभी इंटर्नशिप ट्रेनी वालंटियर्स को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट वितरित किए गए। सभी ने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन के लिए हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड गुरुग्राम का आभार जताया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
