
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / पलवल : — हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन के हाल में शनिवार को प्रातः योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में जिला पुलिस विभाग के डेढ़ सौ सिपाही, सब इंस्पेक्टर ,इंस्पेक्टर होमगार्ड अधिकारी, पुलिस चौकी इंचार्ज, डीएसपी रैंक के अफसर अधिकारियों ने गायत्री महामंत्र के उपरांत सूर्य नमस्कार का अभ्यास प्रोटोकाल अनुसार प्रशिक्षण लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह डीएसपी पलवल ने की। आचार्य गुरमेश सिंह ने महत्वपूर्ण योगासन योग मुद्राओं का भी अभ्यास कराया । इस अभियान के संयोजक सतीश कुमार आयुष योग सहायक ने बताया की जिला आयुष विभाग पलवल, हरियाणा योग आयोग के आदेश अनुसार हर घर परिवार, सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम 12 जनवरी से 12 फरवरी 2025 तक मनाया जाएगा। जिसमें जिला खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग के साथ-साथ सभी योग संस्थाओं का अद्भुत सहयोग रहेगा।
इस अवसर पर योगाचार्य गुरमेशसिंह ने सूर्य नमस्कार के अभ्यास के साथ-साथ योगिंग जॉगिंग, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, पद्मासन, पाद हस्त आसन, गौमुखासन ,भुजंगासन, उत्थित पद्मासन, धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, मंडूकासन, हलासन, सर्वांगासन, शीर्षासन, मयूरासन का अभ्यास कराया । प्राणायाम में भस्त्रीका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, उज्जाई, उद्यान बंद, आंतरिक, बाहिया प्राणायाम, उदगीद, ओमकार जप, ध्यान योग मन की शांति के लिए कराया गया।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह डीएसपी ने विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को आवाहन किया कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए ताकि हम फुर्ती कुशलता के साथ साथ अपने जीवन को सुखमता से कर सके और बिना तनाव के जीवन को सफल पूर्वक जी सके । उन्होंने कहा की हम स्वागत करते हैं जो सरकारी विभाग ने हर घर परिवार , सूर्य नमस्कार का अभियान चलाया हुआ है इसमें हम अपने परिवारों सहित इसमें हमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि सूर्य नमस्कार करने से बहुत योग मुद्राओं द्वारा अभ्यास हो जाता है तथा हमारी बौद्धिक क्षमता शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर किया जा सकता है।




