फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शहर के कुछ संस्थान जिले में रंगमंच को जीवित रखने के प्रयासों में लगी हुई हैं। यह संस्थाएं लगातार थियेटर फेस्टिवल कर लोगों को रंगमंच के साथा जोड़ने का काम कर रही हैं। इसी क्रम में थर्ड बैल फाउंडेशन जिला प्रसाशन, हरियाणा कला परिषद के सहयोग से पहला थियेटर फेस्टिवल करने की तैयारी कर ली है। रविवार यानी 8 मई से शुरू होने वाला यह पांच दिवसीय थियेटर जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लोग बिना किसी शुल्क के नाटकों का आनंद ले सकेंगे।
थर्ड बैल फाउंडेशन के अध्यक्ष आदित्य कृष्ण मोहन ने बताया कि कुछ समय पहले तक शहर के लोगों को रंगमंच संबंधित गतिविधियां देखने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन शहर के कुछ कलाकार मिलकर यहां पर रंगमंच का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। हर साल कोई न कोई संस्था थियेटर फेस्टिवल का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में हमने भी अपना पहला थियेटर फेस्टिवल आयोजित करने जा रहे हैं। हम यह थियेटर फेस्टिवल आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कर रहे हैं। फेस्टविल 8 मई से शुरू होकर 12 मई तक चलेगा। इस दौरान सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कंवेंशन सेंटर में रोजाना शाम को पौने 7 बजे नए नाटक का मंचन किया जाएगा। आदित्य ने बताया कि पहले दिन रविवार को नाटक दो वर्दियां का मंचन होगा। दूसरे दिन उजबक राजा और डकैत, तीसरे दिन बंटवारा, चौथे दिन कोई दुख ना हो तो बकरी खरीद लो और पांचवें दिन वैष्णव की फिसलन नाटक का मंचन किया जाएगा। सभी नाटक अलग – अलग थियेटर ग्रुप की तरफ से प्रस्तुत होंगे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@shreyaspanchal
