फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बुधवार को पानीपत में भाजपा हरियाणा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी श्रीमती अर्चना गुप्ता के निवास पर संगठन पर्व के तहत होने वाले भाजपा मण्डल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर प्रदेश चुनाव अधिकारी व प्रदेश सह चुनाव अधिकारियों की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा हरियाणा एवं प्रदेश सह चुनाव अधिकारी भाजपा हरियाणा बिजेंद्र नेहरा फरीदाबाद से शामिल हुए
बैठक के बाद बिजेन्द्र नेहरा ने जानकारी दी कि भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी श्रीमती अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हुई बैठक में दोनों साथी भाजपा प्रदेश सह चुनाव अधिकारी नागेन्द्र शर्मा जी एवं अमरनाथ सौदा जी सहित हम सभी का सफलतापूर्वक पूरे हरियाणा प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
