फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने गांव घरौंडा की रितिका यादव को सम्मानित किया। डी.सी. जितेन्द्र यादव ने कहा कि बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं समझना चाहिए। अच्छी परवरिश मिलने पर बेटियां बेटों से बेहतर प्रदर्शन करके अपने मा बाप का रोशन करती है।
रितिका यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। वह पांच दिवसीय प्रतियोगिता की चार सदस्यीय आर्चरी दल में शामिल थी। रितिका यादव जब मेडल जीत कर वापिस आई तो यहां विधासागर इंटरनेशनल स्कूल में भी उसका स्वागत हुआ था। जिला खेल अधिकारी अनीता भाटिया ने कहा कि उन्हें बेटियों को आगे बढते बहुत खुशी हुई है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
