फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़
में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्र स्तरीय
ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध
के विषय थे-“विश्व में हिंदी भाषा की महत्ता”,“हिंदी भाषा की
उपयोगिता”,“हिंदी भाषा दशा और दिशा”। निबंध की प्रविष्टियां जमा
करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 रहेगी और विजेता प्रतिभागियों
को ई -प्रमाण पत्र के साथ साथ प्रथम पुरस्कार वाले को 500, द्वितीय
पुरस्कार वाले को 300 एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 200 से
पुरस्कृत किया जाएगा।
यह कार्यक्रम अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के
अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के
महासचिव दिनेश गुप्ता एवं अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ संजीव
कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य
हिंदी भाषा को बढ़ावा देने एवं भारतीय संस्कृति की पहचान बनाए
रखना था| हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक निराला, कार्यक्रम संयोजक
डॉ. रेनू महेश्वरी, डॉ. मधु सिंगला , सुश्री अंजलि, आशीष एवं
तकनीकी सहयोगियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
