फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय फरीदाबाद की फिजिक्स एसोसिएशन ने एमएससी (भौतिकी) के छात्रों के लिए 5 मई, 2022 को शैक्षिक सह कौशल प्रेरण यात्रा का आयोजन किया। यह आयोजन कॉलेज में भौतिकी विभाग के डॉ. देवेंदर, मनीष व शिवानी के साथ जे.सी. बोस तकनीकी विश्वविधालय, फरीदाबाद में किया गया। वे कॉलेज से सुबह 9:00 बजे M.Sc पिछले और अंतिम वर्ष के 26 छात्रों के साथ रवाना हुए और 9: 15 बजे सी.वी. रमन विज्ञान संकाय केंद्र में पहुंचे। प्रयोगशालाओं के दौरे से पहले सभी विद्यार्थियों को डा. रवि कुमार, (डायरेक्टर, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन प्रयोगशाला) ने इस प्रयोगशाला के उद्देश्य और अनुसंधान के विषय मे महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस प्रयोगशाला में अनुसंधान मे कार्यरत डा. अनुराग गौड़ तथा डा. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को भिन्न भिन्न उपकरणों व उनकी कार्य विधि से अवगत कराया। तकनीकी विकास के क्षेत्र में यह प्रयोगशाला औद्योगिक टाउनशिप फरीदाबाद में नए आयाम स्थापित करने में सक्षम है। यह प्रयोगशाला उच्च तकनीक प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए संसाधन और अवसर प्रदान करती है जो रोजगार उत्पन्न करने में सहायक हैं। इस प्रयोगशाला के अतिरिक्त विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान और रसायन शास्त्र विभाग की नव निर्मित अनुसंधान प्रयोगशाला का भी भ्रमण किया तथा वहां उपस्थित डा. सुनील, डा. संदीप व अन्य रिसर्च स्कॉलर्स से चर्चा की। प्रयोगशालाओं की शानदार प्रस्तुतियों और उत्पादन में प्रौद्योगिकी की भागीदारी विद्यार्थियों को चकित करने वाली थी। इस प्रकार प्राचार्य डा.कृष्ण कांत के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह एकेडमिक भ्रमण, ना केवल ज्ञान वर्धन हेतु बल्कि अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र मे भी विद्यार्थियों के लिए एक नई दिशा देने मे सहायक होगा। यात्रा के बाद, मनीष ने भौतिक विज्ञान विभाग, अग्रवाल महाविद्यालय की ओर से डा. रवि कुमार और पूरी टीम को उनके सहयोग और छात्रों को स्पष्ट रूप से जानाकरी के लिए धन्यवाद दिया। इस प्रकार की यात्राओ का छात्रों पर प्रेरक प्रभाव पड़ता है। उन्हें उन विभिन्न तकनीकों के बारे में पता चलता है जो देश भर में उद्योगों के विकास का समर्थन कर सकती हैं।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
