
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / नगर निगम के कराधान विभाग फरीदाबाद एनआईटी जोन – 2 की टीम जब सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची तो मौके पर ही कुछ मकान मालिकों ने अपनी प्रॉपर्टी टैक्स की राशि को चेक अथवा आरटीजीएस के माध्यम से नगर निगम में जमा कर दिया। बता दें कि नगर निगम के सभी जोन में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों द्वारा प्रॉपर्टी राशि की रिकवरी के लिए अपने अपने क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई करा रहे हैं उसी की वजह से प्रॉपर्टी मालिकों ने नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना शुरू कर दिया है।
बता दे कि पिछले सप्ताह एडिशनल कमिश्नर नगर निगम फरीदाबाद स्वप्लिन रविंद्र पाटील ने बल्लभगढ़ एनआईटी और ओल्ड जॉन अधिकारियों के साथ निगम मुख्यालय पर बैठक की थी और बकाया प्रॉपर्टी टक्स मालिकों पर नोटिस भेज कर सीलिंग के निर्देश दिए थे। नोटिस पहुंचाने और सीलिंग की कार्रवाई होने का असर दिखाई देने लगा है।
निगम कमिश्नर फ़रीदाबाद ए मोना श्री निवास ने लोगो से अपील की है कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला यह टैक्स शहर के विकास के लिए प्रॉपर्टी मालिको से लिया जाता है। समय पर टैक्स जमा होगा तो शहर का विकास भी तेज गति से होगा।




