फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिले के राजकीय विद्यालयों में अतिथि अध्यापक पिछले 20 वर्षों से कार्यरत हैं। अतिथि अध्यापकों के संघर्ष के दौरान राजरानी बलिदान हो गई। स्व. राजरानी के जन्म दिवस पर 10 जनवरी को होता है। जिसकी याद में प्रत्येक वर्ष अतिथि अध्यापक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व भण्डारे का आयोजन करते हैं। इस बार यह आयोजन महाराणा प्रताप भवन बल्लभगढ़ में शुक्रवार को होने जा रहा है।
जिसमें गैस्ट टीचर बढ़-चढ़कर रक्तदान करेंगे और अन्य को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित कराएंगे, क्योंकि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। यह रक्तदान शिविर में वेणु संस्था के माध्यम से किया जाएगा। जिला कार्यकारिणी ने बैठक कर निर्णय लिया। जिला संयोजक ईनामी सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रधान रघु वत्स, उमेश शर्मा, सिंह राज, ओमपाल शास्त्री, सुन्दर भड़ाना, भागीरथ शास्त्री, वीरेन्द्र, मनोज शास्त्री, बीरपाल नागर आदि अन्य पदाधिकारियों सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया।
