फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर पवन अधाना क्रिकेट अकादमी ओर रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पवन अधाना क्रिकेट अकादमी को 83 रन से हराया। यह मैच 40-40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन का लक्ष्य दिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंद ने 77 गेंदों पर 4 चौको, 2 छक्के की मदद से 68 रन, शिवम पटेल ने 54 गेंद पर 4 चौके मदद से 36 रन बनाए। पवन अधाना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस नागर ने 8 ओवर में 1 मेडन 30 रन देकर 3 विकेट, हर्ष यादव ने 7 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट और ध्रुव सरधाना, पारस ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पवन अधाना क्रिकेट अकादमी टीम ने 28.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। पवन अधाना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हर्ष यादव ने 27 गेंद पर 1 चौके, 2 छक्के की मदद से 25 रन और ध्रुव सरधाना ने 37 गेंदों पर 1 चौके, 2 छक्के की मदद से 22 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष बंबी ने 7 ओवर 1 मैडम 38 रन देकर 3 विकेट, ऋषभ ने 7.3 ओवर में 2 मेडन 21 रन देकर 3 विकेट और आंचल सिंगला, देव ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच आशीष बंबी को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच प्रिंस नागर को घोषित किया।
